प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को किया संबोधित, बधाई देने के साथ आम लोग और सरकार से की यह अपील

नई दिल्ली , 21-09-2025 6:24:36 PM
Anil Tamboli
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को किया संबोधित, बधाई देने के साथ आम लोग और सरकार से की यह अपील

नई दिल्ली 21 सितम्बर 2025 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने अपना संबोधन देश वासियों को कल से शुरू हो रहे नवरात्रि की शुभकामनाओं के साथ की है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कल से लागू होने जा रहे नए जीएसटी रिफॉर्म्स को लेकर भी देश वासियों को शुभकामना दी. पीएम मोदी ने कहा कि, इस साल त्यौहारों में सभी देश्वसियों का मुह मीठा होगा. बता दें कि, कल यानि 22 सितंबर से जीएसटी कई दरें लागू होने वाली हैं और इससे एक दिन पहले पीएम मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं।

PM मोदी ने कहा कि, जीएसटी में अब केवल 5 और 18 प्रतिशत टैक्स स्लैब ही लागू रहेंगे. पीएम ने कहा कि, जिन वस्तुओं पर पहले 12 परसेंट टैक्स लगता था उसमें से 99% पर अब बस 5% टैक्स ही लगेगा. इससे रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले सामान सस्ते हो जायेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि, अब घूमना फिरना भी देश वासियों के लिए सस्ता हो जाएगा. क्योंकि अधिकांश होटल्स भी जीएसटी के दायरे में आते थे ऐसे में दरों के कम होने से होटल में होने वाले खर्चे कम होंगे. पीएम मोदी ने कहा कि अगर इनकम टैक्स और जीएसटी कटौती को जोड़ा जाए तो पिछले एक साल में देश को 2.5 लाख करोड़ का फायदा मिला है।

पीएम मोदी ने कहा कि MSME से बहुत अपेक्षाएं हैं. भारत में बने सामानों की गुणवत्ता पहले भी बेहतर होती थी, हमें उस गौरव को फिर से प्राप्त करना है. जो लघु उद्योग बनें, वे दुनिया में आन-बान-शान के साथ हर कसौटी पर खरे उतरें. हमें इसी लक्ष्य के साथ काम करना है. देश की स्वतंत्रता को जैसे स्वदेश के मंत्र से ताकत मिली, उसी तरह समृद्धि को भी स्वदेशी के मंत्र से ताकत मिलेगी।

पीएम मोदी ने कहा, ‘हम वो सामान खरीदें जो मेड इन इंडिया हो। जिसमें हमारे नौजवानों की मेहनत लगी हो, उनका पसीना लगा हो। हमें हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है। गर्व से कहो मैं स्वदेशी खरीदता हूं। हर दुकानदार कहे कि मैं स्वदेशी सामान बेचता हूं। तभी भारत विकसित होगा। सभी राज्य सरकारों से भी आग्रह है कि विकसित भारत के लिए स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संकल्प को अपनाएं।’

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, IPL में सट्टा खेलाते 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - अंतर्राज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश, IPL में सट्टा खेलाते 07 सटोरिये गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ - पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, रिजल्ट से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं के छात्र इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार
छत्तीसगढ़ - श्मशान में जलती चिता से उड़ी चिंगारी से पूरा घर जलकर खाक, बाल बाल बचा पूरा परिवार
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH