छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, हादसे में दो दोस्तों की मौत

दुर्ग , 21-09-2025 9:12:07 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, हादसे में दो दोस्तों की मौत

दुर्ग 21 सितम्बर 2025 - भिलाई में सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई। तीन दोस्त कार पर सवार होकर कवर्धा घूमने गए थे वापसी के दौरान ग्राम बड़े पूरदा के पास लिटिया-बोरी मार्ग पर उनकी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और गड्ढे में जा गिरी। हादसे में मौके पर ही 2 युवकों की जान चली गई। मामला बोरी थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी, ड्राइवर कार लहरा कर चला रहा था। जिससे गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा। वहीं पुलिस ने घायल दीपक सिंह को इस घटना का दोषी बनाया है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान आशीष चौधरी और ए. रविश कुमार के रूप में हुई है। दोनों भिलाई के रहने वाले थे। हादसे के वक्त कार को दीपक सिंह चला रहा था, जो घायल है।

बताया गया कि तीनों दोस्त 19 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे भिलाई से स्विफ्ट कार क्रमांक CG 08 AN 3214 में सवार होकर घूमने के लिए कवर्धा गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हुआ। बोरी पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार और लहराकर गाड़ी चलाने के कारण वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया था और सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान पचधारी डैम युवक डूबा, कई घंटों की मसक्कत के बाद शव हुआ बरामद

सक्ती - साली के साथ जीजा बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, जब पत्नी ने विरोध किया तब..

छत्तीसगढ़ - वार्ड क्रमांक 02 की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने फिनाईल पीकर की खुदकुशी की कोशिश, ईलाज जारी

छत्तीसगढ़ - 59 साल के मकान मालिक ने महिला किराएदार को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर दी..

छत्तीसगढ़ - होटल रॉयल कैसल में लगी भीषण आग, आननफानन में हॉटल को कराया जा रहा है खाली

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर की खुदकुशी, शादी में रिश्तेदारी बन रही थी बाधा

15 हजार की रिश्वत लेते थानेदार और 08 हजार की रिश्वत लेते महिला पंचायत सचिव गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार से एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

अमेरिका और इजरायल युद्ध का असर, देश मे टमाटर की कीमत 250 तो प्याज की कीमत 175 रुपये प्रति किलो से हुई पार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH