कोविड केयर हॉस्पिटल में लापरवाही का मामला , कलेक्टर ने नर्स तारिणी साहू की सेवा कर दी समाप्त , यह था मामला ,,
बालोद , 28-11-2020 5:15:58 AM
बालोद 27 नवम्बर 2020 - बालोद जिले के जिला अस्पताल में संचालित कोविड केयर सेंटर में लापरवाही बरतने वाली नर्स पर कलेक्टर ने बड़ा एक्शन लिया है।
बालोद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कोविड सेंटर में पदस्थ नर्स तारिणी साहू की सेवा समाप्त कर दी है , वहीं कलेक्टर ने जिला अस्पताल में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों को भी फटकार लगाई है।
बता दें कि बीते 26 तारीख को कोविड-19 केयर सेंटर जिला अस्पताल में पदस्थ सविंदा स्टाफ नर्स तारिणी साहू ने कोरोना मरीजों को एक्सपायरी डेट वाला आइफ़्लुड लगा दिया था जिस पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे एक्शन लेते हुए उसकी सेवा समाप्त कर दी है , वहीं अस्पताल प्रबंधन को भी फटकार लगाई है।














