छत्तीसगढ़ - आज 02 मई से 15 जून तक रोज होगी बिजली की कटौती , देखे बिजली कटौती का समय

रायपुर , 02-05-2025 12:41:45 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आज 02 मई से 15 जून तक रोज होगी बिजली की कटौती , देखे बिजली कटौती का समय

रायपुर 02 मई 2025 - राजधानी रायपुर के कई वार्डों में रहने वाले नागरिकों को अब भीषण गर्मी में दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नगर निगम प्रशासन ने एक अनोखा और विवादित फैसला लिया है जिसके तहत आज से 15 जून तक हर रोज सुबह और शाम आधे-आधे घंटे बिजली बंद की जाएगी। यह फैसला पानी के प्रेशर को बनाए रखने और टुल्लू पंप के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है लेकिन आम जनता इस निर्णय से खासा नाराज नजर आ रही है।

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर पावर कंपनी द्वारा यह व्यवस्था लागू की गई है। निगम का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में लोग टुल्लू पंप का जरूरत से ज्यादा उपयोग कर रहे हैं जिससे पाइप लाइन के अंतिम छोर पर बसे घरों तक पानी का पर्याप्त प्रेशर नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में प्रेशर बनाए रखने के लिए नल खुलने के समय बिजली बंद करना ही विकल्प बचा है। निगम के इस फैसले पर स्थानीय वार्डवासी भड़क उठे हैं।

लोगों का कहना है कि जल संकट का हल पानी की आपूर्ति बढ़ाकर निकाला जाना चाहिए न कि बिजली काटकर। गर्मी के इस भीषण दौर में जब बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत होती है उस वक्त आधे घंटे की कटौती लोगों को बेहाल कर रही है।

बस्ती क्षेत्रों के लोगों की परेशानी और भी गंभीर है। वार्डों में लगे कई नल सूखे पड़े हैं, जबकि कुछ नलों में पानी का प्रेशर इतना कम है कि टुल्लू पंप के बिना पानी भरना संभव ही नहीं। कई जगहों पर लोग बोरिंग से पानी भरकर घर ला रहे हैं, स्थानीय लोगों का मानना है कि पानी के संकट का समाधान बिजली बंद करना नहीं, बल्कि सुनियोजित जल आपूर्ति है। लोगों की मांग है कि निगम पाइपलाइन की सफाई, टंकी की नियमित जांच और अतिरिक्त बोरवेल की व्यवस्था करे ताकि हर घर तक पानी पहुंचे और टुल्लू पंप की जरूरत ही न पड़े।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH