छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या , स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को मिले ,,
छत्तीसगढ़ , 28-11-2020 3:57:34 AM
रायपुर 27 नवम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 1,879 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई, और 2,090 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वहीं 08 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
प्रदेश में अब तक 2813 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। कुल संक्रमितों की संख्या 02 लाख 32 हजार 835 हो गई है। वहीं अब तक 02 लाख 08 हजार 183 स्वस्थ हुए हैं। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 21 हजार 839 हो गई है।
मरीजों के जिलावार आंकड़े
दुर्ग से 142 , राजनांदगांव से139 , बालोद से106 , बेमेतरा से 37 , कवर्धा से 29 , रायपुर से 226 , धमतरी से 50 , बलौदाबाजार से 76 , महासमुंद से 77 , गरियाबंद से 22 , बिलासपुर से 142 , रायगढ़ से 165 , कोरबा से 174
जांजगीर चाम्पा से 111 , मुंगेली से 19 , गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 08 , सरगुजा से 89 , कोरिया से 06 , सूरजपुर से 52 , बलरामपुर से 13 , जशपुर से 37 , बस्तर से 12 , कोंडागांव से 42 , दंतेवाड़ा से 40 , सुकमा से 15 , कांकेर से 24 , नारायणपुर से 01 , बीजापुर से 16 और अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल है।














