छत्तीसगढ़ - जेल विभाग में थोक में तबादला , बदले गई कई जेलों के जेलर , देखे पूरी लिस्ट..

रायपुर , 01-05-2025 12:53:12 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जेल विभाग में थोक में तबादला , बदले गई कई जेलों के जेलर , देखे पूरी लिस्ट..

रायपुर 01 मई 2025 - छत्तीसगढ़ तबादले और प्रभार परिवर्तन का सिलसिला जारी है। कुछ देर पहले जहां प्रदेश के चार वरिष्ठ IAS अफसरों के प्रभार में बदलाव किया गया था तो वही अब जेल विभाग में भी ट्रांसफर लिस्ट जारी किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक अंबिकापुर केंद्रीय जेल के अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री को रायपुर सेन्ट्रल जेल का अधीक्षक बनाया गया है। आदेश के अनुसार योगेश सिंह क्षत्री, अधीक्षक, केन्द्रीय जेल अंबिकापुर को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक अधीक्षक, केन्द्रीय जेल, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसी तरह रायपुर केन्द्रीय जेल के अधीक्षक अमित शांडिल्य सहायक महानिरीक्षक, मुख्यालय, जेल एवं सुधारात्मक सेवायें, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

अक्षय सिंह राजपूत, अधीक्षक, जिला जेल, राजनांदगांव को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक प्रभारी अधीक्षक, केन्द्रीय जेल, अंबिकापुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

उत्तम कुमार पटेल, उप जेल अधीक्षक, जिला जेल महासमुंद को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक प्रभारी अधीक्षक, जिला जेल, राजनांदगांव के पद पर पदस्थ किया गया है।

श्याम लाल ठाकुर उप जेल अधीक्षक केन्द्रीय जेल, दुर्ग को तत्काल प्रभाव से, अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक प्रभारी अधीक्षक, जिला जेल, जशपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसी तरह विभागीय आदेश दिनांक 15.03.2024 के द्वारा मोखनाथ प्रधान, उप जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल, रायपुर को अधीक्षक (चालू प्रभार) जिला जेल जशपुर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH