16 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप , तीन आरोपियों ने आम के बगीचे में दिया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश , 30/04/2025 12:43:28 AM
Anil Tamboli
16 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप , तीन आरोपियों ने आम के बगीचे में दिया वारदात को अंजाम

कौशांबी 30 अप्रैल 2025 - कौशांबी में 16 साल की नाबालिग लड़की को अगवा कर गैंगरेप का मामला सामने आया है. तीन युवकों ने पहले लड़की को अगवा किया और कानपुर ले गए. लौटते समय तीनों ने एक के बाद एक आम के बाग में उसके साथ दुष्कर्म किया. युवकों के चंगुल से छूटकर जब लड़की घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए. पुलिस ने पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है. घटना कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

पीड़िता के पिता ने कोखराज पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि पड़ोसी गांव के युवक शैलेंद्र उर्फ ​​जहीर ने अपने दोस्त शेरू उर्फ ​​नसर अहमद और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर दोपहर करीब एक बजे उसका अपहरण कर लिया और तीनों उसे कानपुर ले गए. इसके बाद लौटते समय एक आम के बाग में तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

नाबालिग ने विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीटा. बदमाशों के चंगुल से छूटकर पीड़िता घर पहुंची और पिता को पूरी घटना बताई. पिता की शिकायत पर आरोपी शैलेंद्र, शेरू उर्फ ​​नसर और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है, जबकि पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

ASP राजेश सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को कोखराज थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की गायब हो गई थी. परिजनों ने इसकी सूचना थाने में दी थी. 2 दिन पहले FIR दर्ज की गई थी. लड़की ने आरोप लगाया है कि दो नामजद और एक अज्ञात तीन लोगों के साथ आए थे. मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH