छत्तीसगढ़ - बेमौसम बारिश और तेज आंधी ने मचाई तबाही , कहीं घर की छत उड़ी, तो कहीं गिरे पेड़

रायपुर , 29-04-2025 8:53:02 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बेमौसम बारिश और तेज आंधी ने मचाई तबाही , कहीं घर की छत उड़ी, तो कहीं गिरे पेड़

रायपुर 29 अप्रैल 2025 - छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली है सूरजपुर और सुकमा में दोपहर बाद हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सूरजपुर जिले में दिन भर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार था, लेकिन शाम होते-होते तेज हवाएं चलने लगीं और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे जहां एक ओर आम लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सुकमा जिले के दोरनापाल क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। कई घरों की छतें उड़ गईं, पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, और बिजली के पोल तथा तार टूटने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। NH-30 पर दुब्बाटोटा के पास एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ। बाद में स्थानीय प्रशासन और नागरिकों की मदद से पेड़ को हटाकर यातायात बहाल किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार यह पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका के कारण हो रहा है इस समय छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। विभाग का अनुमान है कि यह मौसम परिवर्तन अगले एक-दो दिन और जारी रह सकता है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH