पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने पर भीड़ ने पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट

देश , 29/04/2025 6:02:45 PM
Anil Tamboli
पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने पर भीड़ ने पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट

मंगलुरु 29 अप्रैल 2025 - पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी बढ़ी हुई है। इस बीच कर्नाटक के मंगलुरु में भीड़ ने कथित तौर पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने का आरोप लगाते हुए एक शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना बीते रविवार की बताई जा रही है जब एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए जाने पर भीड़ उग्र हो गई और शख्स पर हमला कर दिया।इस मामले में पुलिस ने कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना करीब 3 बजे की है। शुरुआत में पीड़ित और सचिन नाम के एक शख्स हाथापाई शुरू हो गई। जल्द ही लोगों ने पीड़ित को घेर लिया और उसपर लाठियों से वार करने लगे। कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन भीड़ इतनी उग्र थी कि कुछ लोग पीड़ित को लगातार पीटते रहे। इसके बाद पुलिस को एक मंदिर के पास एक शव मिलने की सूचना मिली। बाद में पता चला कि मैच के दौरान उस शख्स को बुरी तरह पीटा गया था। पोस्टमार्टम कराने पर पुलिस को पता चला कि शख्स की मौत अंदरुनी रक्तस्राव और पीठ पर बार-बार वार किए जाने की वजह से हुई।

वहीं कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शख्स ने अंदरूनी चोटों की वजह से अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है और आगे की जांच जारी है। गृह मंत्री ने बताया, “एक अज्ञात व्यक्ति की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने की घटना सामने आई है। मुझे बताया गया है कि स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान वह 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगा रहा था, जिसके कारण कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। करीब 10 से 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।”

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH