शादी समारोह में गई नाबालिग के साथ गैंगरेप , पिकअप में चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश , 28/04/2025 8:53:02 PM
Anil Tamboli
शादी समारोह में गई नाबालिग के साथ गैंगरेप , पिकअप में चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

लखनऊ 28 अप्रैल 2025 - गोसाईंगंज के एक गांव में मेहंदी समारोह में 13 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ आई थी। देर रात किशोरी घर लौट रही थी। रास्ते में तीन युवकों ने किशोरी को रोक लिया। विरोध करने पर पीड़िता को पिकअप में बंधक बना कर सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह से आरोपितों से छूटने के बाद पीड़िता ने आपबीती मां को बताई। रविवार सुबह गोसाईंगंज कोतवाली में किशोरी की मां ने मुकदमा दर्ज कराया। जिसके आधार पर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता शनिवार रात एक परिचित के घर मेहंदी समारोह में गई थी। रात करीब दो बजे वह समारोह से निकल रही थी, तभी जौखण्डी निवासी मुस्ताक, एहसान व साहिल आ गए। जिन्होंने युवती का पीछा किया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए किशोरी को पिकअप में बंधक बना कर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपितों ने किशोरी को मारपीट करते हुए भगा दिया। बदहवास हालत में घर लौटी बेटी को देख परिवार वाले घबरा गए। पूछताछ करने पर मुस्ताक, एहसान और साहिल के बारे में पता चला।

डीसीपी दक्षिण निपुण अग्रवाल ने बताया कि रविवार सुबह किशोरी की मां ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसके आधार पर FIR दर्ज करने के साथ आरोपितों की तलाश में पुलिस जुट गई। जौखण्डी से मुस्ताक को एहसान और साहिल के साथ गिरफ्तार किया गया। किशोरी का मेडिकल चेकअप कराने के साथ मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराया जाएगा।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH