बार बार मना करने के बाद भी पत्नी अवैध संबंधों से नही आ रही थी बाज , परेशान पति ने लिया यह फैसला

देश , 26/04/2025 12:54:57 AM
Anil Tamboli
बार बार मना करने के बाद भी पत्नी अवैध संबंधों से नही आ रही थी बाज , परेशान पति ने लिया यह फैसला

त्रिपुरा 26 अप्रैल 2025 - त्रिपुरा से ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। खबर है कि पत्नी के विवाहेतर संबंधों से परेशान होकर शख्स ने यह कदम उठाया है। बुधवार को दोनों पक्षों की सहमति के बाद एक स्थानीय हिंदू मंदिर में विवाह संपन्न कराया गया। पुलिस का कहना है कि सहमति से हुए इस कार्य के चलते उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण त्रिपुरा जिले के संतरीबाजार के रहने वाले नयन साहा ने अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी के हाथों में दे दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। उन्हें खुशी खुशी साथ रहने दें।' इधर, नव दंपति का कहना है कि आपसी सहमति के बाद ही दोनों ने शादी की है। रिपोर्ट में स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि साहा को पता चल गया था कि उनकी पत्नी का चक्कर पड़ोस में ही रहने वाले एक शख्स से है।

खास बात है कि साहा ने शादी के 8 साल बाद यह कदम उठाया है। खबर है कि वह बार-बार पत्नी से अवैध संबंध खत्म करने के लिए कहते रहे, लेकिन वह नहीं मानी और प्रेमी के साथ संपर्क बनाए रखा। मनईपथार पुलिस आउटपोस्ट के एक अधिकारी जयंतदास ने अखबार को बताया कि ऐसा पता चलता था कि अवैध संबंधों के चलते साहा पत्नी को प्रताड़ित करता था। साथ ही उसने दोनों को रंगे हाथ भी पकड़ा था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, राधिका का अपने गांव के रहने वाले विशाल से पिछले डेढ़ साल से संबंध है। जब बबलू को इस बारे में पता चला तो उसने राधिका से विशाल से संबंध तोड़ने को कहा, लेकिन राधिका ने मना कर दिया। इस स्थिति को देखते हुए बबलू ने दोनों का विवाह कराने का निर्णय किया और वह राधिका और विशाल को ढंघटा तहसील ले गया, जहां एक समझौता पत्र तैयार किया गया। इसके बाद दोनों का ग्रामीणों की उपस्थिति में शिव मंदिर में विवाह करा दिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH