छत्तीसगढ़ में रहते है 2000 पाकिस्तानी नागरिक??, गृहमंत्री के निर्देश के बाद सभी का हो रहा वेरिफिकेशन

रायपुर , 25-04-2025 6:01:42 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में रहते है 2000 पाकिस्तानी नागरिक??, गृहमंत्री के निर्देश के बाद सभी का हो रहा वेरिफिकेशन

रायपुर 25 अप्रैल 2025 - पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से आए सभी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया था. इस निर्देश के तहत छत्तीसगढ़ में भी पाकिस्तानी नागरिकों की जांच शुरू हो गई है. सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में करीब 2000 लोग पाकिस्तान से आए हैं, जिनमें से 1800 अकेले रायपुर में रह रहे हैं. इनमें 95% सिंधी समाज के हैं, जबकि शेष मुस्लिम हैं. पुलिस अब इनके वीजा और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक तय समय सीमा से अधिक समय तक भारत में न रहे। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को पहले से जारी दीर्घकालिक वीजा रद्द नहीं किया जाएगा, और उन्हें देश छोड़ने की जरूरत नहीं है।

हालांकि अन्य वीजा जैसे बिजनेस, मेडिकल, या धार्मिक वीजा पर आए लोगों को भारत छोड़ना होगा. विशेष रूप से सार्क वीजा (SAARC Visa) धारकों को तत्काल देश छोड़ने की आवश्यकता नहीं है लेकिन उनकी भी जांच की जा रही है।

रायपुर में सिंधी समाज का बड़ा समुदाय रायपुर में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के लोगों में अधिकांश सिंधी समाज के हैं, जो अपने रिश्तेदारों से मिलने, इलाज, या धार्मिक उद्देश्यों के लिए भारत आते हैं. कई लोग बिजनेस और मेडिकल वीजा पर भी यहां पहुंचते हैं. छत्तीसगढ़ में सिंधी समाज के कई लोगों के रिश्तेदार अभी भी पाकिस्तान में रहते हैं, और वे नियमित रूप से भारत आते-जाते रहते हैं. पुलिस अब इन सभी की पहचान और वीजा स्थिति की जांच कर रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।

छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी मूल के कई सिंधी लोगों को भारत की नागरिकता मिल चुकी है, लेकिन कुछ अभी भी इसके लिए इंतजार कर रहे हैं. रायपुर के सड्‌डू, महावीरनगर, बोरियाकला, और माना रोड जैसे इलाकों में इन लोगों ने अपने घर बना लिए हैं. अब पुलिस और प्रशासन नए सिरे से इनकी सूची तैयार कर रहा है, ताकि उनकी नागरिकता और वीजा स्थिति का सत्यापन किया जा सके. जिन्हें अभी नागरिकता नहीं मिली, उनकी पहचान भी की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH