आतंकी हमले को लेकर 2 घंटे चली सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने दिया पूरा समर्थन, वायु सेना का युद्धाभ्यास शुरू

नई दिल्ली , 24/04/2025 10:03:46 PM
Anil Tamboli
आतंकी हमले को लेकर 2 घंटे चली सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने दिया पूरा समर्थन, वायु सेना का युद्धाभ्यास शुरू

नई दिल्ली 24 अप्रैल 2025 - जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर गुरुवार को संसद भवन स्थित एनेक्सी में एक उच्चस्तरीय सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई यह बैठक करीब दो घंटे चली, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी सहित प्रमुख दलों के नेता शामिल हुए।

बैठक के दौरान सभी नेताओं ने हमले की कड़ी निंदा की और इस विषय पर एकजुटता दिखाई. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बैठक के बाद मीडिया से कहा, “यह समय एकजुटता का है. सरकार की किसी भी कार्रवाई में विपक्ष पूरी तरह साथ है.” राहुल शुक्रवार को अनंतनाग दौरे पर जाएंगे और घायलों से मुलाकात करेंगे। बैठक की शुरुआत में पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करते हुए भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन आक्रमण’ के नाम से एक विशेष युद्धाभ्यास शुरू किया है. इसमें अंबाला और हाशीमारा स्थित राफेल स्क्वॉड्रनों को शामिल किया गया है. यह अभ्यास मैदान और पहाड़ी इलाकों में दुश्मन के ठिकानों पर सटीक और सामरिक हमलों की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है. इसी बीच, भारत ने समुद्र से मिसाइल परीक्षण कर अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया. INS सूरत से लॉन्च की गई यह मिसाइल सफलतापूर्वक लक्ष्य भेदने में सक्षम रही।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH