छत्तीसगढ़ - ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी , दो बच्चो की मौत और 20 लोग घायल

सूरजपुर , 23-04-2025 1:40:21 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी , दो बच्चो की मौत और 20 लोग घायल

सूरजपुर 23 अप्रैल 2025 - सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया. ग्रामीणों से भरी एक तेज़ रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गयी. इस हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गयी. जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं. घायलों में 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा सूरजपुर जिले के पलमा गांव के पास हुआ है।

बताया जा रहा है कि सूरजपुर के लटोरी चौकी क्षेत्र के ग्राम भंडारपारा निवासी तलिंदर राजवाड़े की बेटी की शादी ओड़गी ब्लॉक के बिलासपुर निवासी युवक के साथ हुई थी. शादी के बाद मंगलवार को सभी लोग चौथिया कार्यक्रम के लिए पिकअप में सवार होकर 25 लोग बिलासपुर गए हुए थे. जिसमे बच्चे, महिलाएं और पुरुष सभी शामिल थे।

देर रात सभी लोग कार्यक्रम के बाद भंडारपारा लौट रहे थे. इसी बीच बिसाही पोड़ी के नकटी नाला के पास मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गया और पुल से जा टकराया. टक्कर इतनी तेज थी कि लोगों की चीख पुकार मच गयी. वहीँ इस हादसे में दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया गया।

घायलों को तत्काल भटगांव स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया. बताया जा रहा है 20 लोग घायल हुए हैं. जिनमे से 11 लोगों को गंभीर चोट आयी है. फ़िलहाल सभी का इलाज जारी है. इस हादसे में दिगंबर राजवाड़े (12) और पुन्नू चेरवा (13) की मौत हुई है. उनके सिर और सीने में चोट आयी थी जिस वजह से उनकी मौके पर मौत हो गयी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक़, इस दुर्घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH