प्रदेश में नही थम रहा है कोरोना का कहर , गुरुवार को फिर मिले इतने नए संक्रमित - मेडिकल बुलेटिन जारी ,,
छत्तीसगढ़ , 27-11-2020 4:19:55 PM
रायपुर 27 नवम्बर 2020 - प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या गुरुवार थोड़ी कम हुई है , हालांकि मौत के आंकड़े अब भी कम नहीं हो रहे। गुरुवार 1,753 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई, वहीं 1,552 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। दूसरी ओर 17 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2801 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
गुरुवार को 1753 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 02 लाख 30 हजार 956 हो गई है। वहीं अब तक 02 लाख 04 हजार 198 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 23 हजार 956 हो गई है।
देखिए आंकड़े
दुर्ग- 169, राजनांदगांव- 136, बालोद- 100, बेमेतरा- 48, कवर्धा- 39, रायपुर- 219, धमतरी- 53, बलौदाबाजार- 79,, महासमुंद- 59, गरियाबंद- 13, बिलासपुर- 150, रायगढ़- 167, कोरबा- 120, जांजगीर- 60, मुंगेली- 17, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 7, सरगुजा- 70, कोरिया- 33, सूरजपुर- 40, बलरामपुर- 47, जशपुर- 07, बस्तर- 24, कोंडागांव- 31, दंतेवाड़ा- 36, कांकेर- 15, नारायणपुर- 01, बीजापुर- 11, अन्य राज्य- 03














