किसान की मेहनत पर थी चोरों की नजर , चोरों ने दिया एक वारदात को अंजाम , फिर मनाने लगे पार्टी लेकिन पार्टी रह गई अधूरी ,,

धमतरी , 27-11-2020 3:07:46 AM
Anil Tamboli
किसान की मेहनत पर थी चोरों की नजर , चोरों ने दिया एक वारदात को अंजाम , फिर मनाने लगे पार्टी लेकिन पार्टी रह गई अधूरी ,,
धमतरी 26 नवम्बर 2020 - धमतरी जिले के थाना दुगली क्षेत्रांतर्गत सड़क पारा में हुए धान चोरी के मामले को 12 घंटे में सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए धान एवं घटना में प्रयुक्त औजार को बरामद कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अनूपचंद्र वट्टी अपने खरीफ फसल की मिसाइ किये हुए धान की बोरियो को घर के में रखा हुआ था। रोज की भांति अनूपचंद्र वट्टी 19 नवंबर को भी रात करीब 11 बजे हॉल के दरवाजा में लगा ताला बंद देखकर सो गया। 

अनूपचंद्र वट्टी ने दूसरे दिन देखा की हॉल के दरवाजों में लगा ताला गायब है और हॉल अंदर रखे हुए धान बोरा में से करीब 09 से 10 बोरी  सुतली रस्सी से सिलाया धान हुआ गायब है। 

 20 नवंबर को कौहाबाहरा में बड़ा साप्ताहिक बाजार लगता है जहां धान खरीदी करने वाले व्यापारी आते हैं यह सोचकर अनूपचंद्र वट्टी 
अपने धान एवं अज्ञात चोर की दो-तीन दिन तक पता तलाश किया किंतु उसे कोई जानकारी नहीं मिला तब अनूपचंद्र वट्टी ने धान चोरी की सूचना थाने में दी अनूपचंद्र वट्टी की रिपोर्ट पर थाना दुगली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 35/20 धारा 457, 380 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

थाना प्रभारी दुगली दिनेश कुर्रे द्वारा अपने स्टाफ के साथ तत्काल अज्ञात आरोपी की पतासाजी के दौरान मुखबिर सूचना पर एक महत्वपूर्ण सुराग मिला जिसके आधार पर संदेही गणेशराम उर्फ प्रेम शंकर पडोती की गतिविधियां संदिग्ध होने तथा दूर गांव में पार्टी मनाने की तैयारी कर रहा है। 

उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में घेराबंदी कर संदेही गणेश राम उर्फ प्रेम शंकर पडोती को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ किया गया। पूछताछ में संदेही गणेश राम उर्फ प्रेम शंकर पडोती ने बताया कि प्रार्थी के घर के सामने उसका घर होने से उसे सभी गतिविधियां तथा धान के हॉल में रखा होना ज्ञात था और रात्रि में घटना को अंजाम देकर चुराई धान को 5600 रुपए में बिक्री करना, किंतु उसमें से कुछ पैसे खाने पीने में खर्च हो जाना तथा 2300 रुपए बचा होना बताया। 

आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की कुदाली व टूटा हुआ ताला बरामद किया गया है। मामले में उपलब्ध साक्ष्य, आरोपी के मेमोरेंडम कथन व अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही पश्चात न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH