गर्मी में खूब चलाएं A/C , कूलर और फ्रिज , कम आएगा बिजली का बिल, करने होंगे ये उपाय

रायपुर , 21-04-2025 2:37:24 PM
Anil Tamboli
गर्मी में खूब चलाएं A/C , कूलर और फ्रिज , कम आएगा बिजली का बिल, करने होंगे ये उपाय

रायपुर 21 अप्रैल 2025 - गर्मी ने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। तापमान भी 41 डिग्री पार कर गया है। जैसे-जैसे पारा चढ़ता है, वैसे-वैसे A/C, कूलर, पंखों का इस्तेमाल बढ़ जाता है। ऐसे में आपका बिजली का बिल ना बढ़े, इसके लिए विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कुछ कारगर तरीके सुझाए गए हैं।

सिटी सेंटर जोन के मैनेजर सौरभ पांडे बताते हैं कि A/C इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता A/C के टेम्प्रेचर को 24 से 26 डिग्री पर सेट करें। इससे नीचे टेम्प्रेचर करने पर A/C के कंप्रेशर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। A/C ज्यादा देर तक चलता है, इसलिए बिजली भी ज्यादा खर्च होती है और बिल ज्यादा आता है। बेहतर होगा कि एसी के साथ-साथ कमरे में पंखा भी चलाएं।

A/C के एयर फिल्टर को हर 10-15 दिनों में अच्छी तरह धोकर साफ करें। फिल्टर में धूल जमने में पूरी ठंडक नहीं मिलती और A/C ज्यादा देर तक चलाना पड़ता है। A/C वाले कमरों के और दरवाजे A/C चलने के दौरान मजबूती से बंद रखें। यदि दरवाजे- खिड़कियों में झिरियां हों तो उन्हें थर्माकोल आदि का इस्तेमाल कर सील कर दें।

इसी तरह कूलर इस्तेमाल करने के लिए भी कुछ जरूरी सलाह कंपनी के अधिकारी ने दी। उनका कहना है कि कूलर से पूरी ठंडक पाने के लिए जरूरी है कि कूलर जितनी हवा फेंक रहा है उतनी हवा कमरे से बाहर निकलने का भी पूरा इंतजाम किया जाए। कूलर के पैड यदि खराब हो गए हैं तो उन्हें बदलवा लें। कूलर के पंखे और पंप की आइलिंग ग्रीसिंग के साथ ही कंडेंसर की जांच जरूर कराएं। पुराने रेगुलेटर की जगह इलेक्ट्राॅनिक रेगुलेटर लगवाएं, इससे बिजली कम खर्च होती है।

रेफ्रिजरेटर इस्तेमाल करने में भी सावधानी रखें। रेफ्रिजरेटर का दरवाजा बार-बार ना खोलें। दरवाजा बार-बार खुलने या ज्यादा देर खुला रखने से कंप्रेसर को फ्रिज का टेम्प्रेचर बनाए रखने में ज्यादा मेहनत लगती है। जिससे बिजली की खपत अधिक होगी और बिल बढ़ेगा। एकदम गर्मागर्म खाना या दूध फ्रिज में न रखें। ऐसा करने से भी कंप्रेसर को ज्यादा देर चालू रहना पड़ता है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH