डेम में नहाने के दौरान दो बच्चे डूबे , दोनो की मौत , गांव में शोक की लहर

झारखंड , 20-04-2025 11:10:01 AM
Anil Tamboli
डेम में नहाने के दौरान दो बच्चे डूबे , दोनो की मौत , गांव में शोक की लहर

चतरा 20 अप्रैल 2025 - झारखंड के चतरा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां डैम में नहाने गए दो स्कूली बच्चों की डूबने से मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित जयप्रकाश डैम की है।

मृतकों की पहचान 13 वर्षीय शिव कुमार और 11 वर्षीय पृथ्वी कुमार के रूप में हुई है. मृतक शिव कुमार भौराज में पदस्थ सहायक अध्यापक जितेन्द्र राय का बेटा था, जबकि पृथ्वी कुमार बभने गांव के रहने वाले दीपनारायण पासवान का पुत्र था. दोनों परिवार वर्तमान में बलवादोहर गांव में रह रहे थे।

शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे चार बच्चे स्कूल से लौटने के बाद नहाने के लिए जयप्रकाश डैम पहुंचे थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि नहाते समय एक बच्चा गहराई में चला गया. उसे बचाने की कोशिश में दूसरा बच्चा भी डूब गया. बाकी दो बच्चों ने किसी तरह गांव पहुंचकर परिजनों को सूचना दी. जैसे ही परिजन डैम पर पहुंचे, वहां अफरातफरी मच गई. तुरंत स्थानीय तैराकों की मदद ली गई, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले।

पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. गौरतलब है कि मृतक शिव कुमार इस वर्ष आठवीं बोर्ड की परीक्षा दे चुका था. प्रतापपुर और बलवा दोहर गांव में इस हादसे के बाद शोक की लहर है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH