22 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप , 05 आरोपियों ने खेत मे दिया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश , 17/04/2025 1:51:02 AM
Anil Tamboli
22 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप , 05 आरोपियों ने खेत मे दिया वारदात को अंजाम

हमीरपुर 17 अप्रैल 2025 - उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली में एक 22 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। आरोप है कि गांव के ही पांच दबंगों ने युवती को उसके घर के बाहर बने शौचालय से जबरन उठाकर खेत में ले जाकर दरिंदगी की। युवती के बेहोश हालत में मिलने के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे युवती शौच के लिए घर से बाहर गई थी, तभी पहले से घात लगाए दबंगों ने उसे जबरन खेत की ओर खींच लिया। खेत में आरोपियों ने उसे कई घंटों तक अपनी हवस का शिकार बनाया। जब पीड़िता देर रात तक घर नहीं लौटी, तो परिजन उसे खोजने निकले और खेत में बेहोशी की हालत में पाए जाने पर पुलिस को सूचना दी।

इस मामले में ASP मनोज गुप्ता ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना में नामजद तीन और दो अज्ञात आरोपियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH