छत्तीसगढ़ - IPL सट्टे के बड़े नेटवर्क का खुलासा , 14 सटोरिये गिरफ्तार , 30 लाख का सामान जप्त

रायपुर , 16-04-2025 5:58:03 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - IPL सट्टे के बड़े नेटवर्क का खुलासा , 14 सटोरिये गिरफ्तार , 30 लाख का सामान जप्त

रायपुर 16 अप्रैल 2025 - रायपुर पुलिस ने कोलकाता और असम में किए छापेमारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि सायबर रेंज यूनिट की टीम और देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पंडरी ओव्हर ब्रीज के नीचे ऑनलाईन सट्टा खेलते आरोपी निखिल वाधवानी (31) साल निवासी दीपक कालोनी थाना न्यू राजेन्द्र नगर को गिरफ्तार किया था।

आरोपी निखिल वाधवानी से पूछताछ के आधार पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट व रेंज सायबर यूनिट की टीम द्वारा कोलकाता एवं गुवाहाटी (असम) में रेकी करते हुये कोलकाता में रेड कार्यवाही करते हुये न्यू टाउन राजघर स्थित आशियाना अपार्टमेंट से 06 आरोपी एवं राजारहाट स्थित तुलसी विहार अपार्टमेंट से 02 आरोपी तथा गुवाहाटी में रेड कार्यवाही कर बेलटोला स्थित महेन्द्री अपार्टमेंट से 06 आरोपी सहित कुल 14 आरोपियों को ऑन लाईन सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया।

आरोपियों द्वारा महादेव एप के पैनल L 95 LOTUS, LOTUS 651 तथा LOTUS 656 से सट्टा संचालित किया जा रहा था। सभी सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 67 नग मोबाईल फोन, 08 नग लैपटॉप, 04 नग राउटर, 94 नग विभिन्न बैंकों के ATM कार्ड, 15 नग विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड, 32 विभिन्न बैंकों के बैंक पासबुक, 03 बैंक चेकबुक, 01 नग सिक्युरिटी कैमरा, 04 नग पावर एक्सटेंशन बोर्ड तथा 03 कापी में लिखे सट्टा के पैसों का हिसाब-किताब जुमला कीमती लगभग 30 लाख रूपये जप्त कर प्रकरण में धारा 318(4), 61(2), 112(2) BNS तथा भारतीय तार अधिनियम 25C जोड़ी जाकर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

कोलकाता से पकड़े गये आरोपी

01. पंकज वासवानी पिता संतोष कुमार वासवानी उम्र 24 साल निवासी गोधू चौक सिंधी कॉलोनी थाना सिविल लाईन बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।

02. रवि सजनानी पिता हीरानंद सजनानी उम्र 36 साल निवासी जे-11 ग्रीन ऑर्चिड दलदल सिवनी मोवा थाना पंडरी रायपुर।

03. रोशन कुमार ठाकुर पिता परमेश्वर कुमार ठाकुर उम्र 20 साल निवासी ग्राम मिलकीटोला थाना अलीनगर जिला दरभंगा (बिहार)।

04. प्रतीक सोनी पिता धर्मदास सोनी उम्र 20 साल निवासी सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा मंदिर चौक थाना सिविल लाईन बिलासपुर।

05. संदीप अमरानी पिता स्व. देवानंद अमरानी उम्र 30 साल निवासी शिव टॉकिज के पीछे कटनी कैम्प उमरिया थाना कोतवाली जिला कटनी (म.प्र.)।

06. अंकुल मिश्रा पिता कौशलेश मिश्रा उम्र 21 सालनिवासी बॉस मेडिकल के पास मनोहरपुर थाना मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि (झारखण्ड)।

07. दीपांशु गुप्ता पिता दिलीप गुप्ता उम्र 23 साल निवासी देवी मंदिर गली मनोहरपुर थाना मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि (झारखण्ड)।

08. ताज्जु मसीह पिता हदयत मसीह उम्र 42 साल निवासी ग्राम कतिब थाना भटारा जिला गुरदासपुर (पंजाब)। हाल पता - शारदापारा कैम्प 7 02 भिलाई पावर हाउस थाना सुपेला जिला दुर्ग।

गुवाहाटी असम से पकड़े गये आरोपी

01. कुशल साहू पिता पकालू साहू उर्फ रामदेव साहू उम्र 24 साल निवासी वार्ड नंबर 12 चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

02. जीत सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 25 साल निवासी कैम्प -01 स्टील नगर भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग।

03. सूजल रूपरेला पिता स्व. पुरूषोत्तम रूपरेला उम्र 19 साल निवासी गली नंबर 03 कटोरा तालाब सिविल लाईन रायपुर। हाल पता - ओम अस्पताल के पास चंगोराभाठाथाना डी.डी.नगर रायपुर।

04. अनुराग डहरिया पिता उमेश डहरिया उम्र 25 साल निवासी श्रीवास्तव कालोनी थाना कोडिपुरा छिंदवाड़ा (म.प्र.)।

05. हरदीप सिंह पिता सुखपाल सिंह उम्र 19 साल निवासी स्टेशन के सामने मनोहरपुर थाना मनोहरपुर जिला पश्चिमी सिंहभूमि।

06. भानू सिंह राजपूत पिता संजीव सिंह उम्र 25 साल निवासी ग्राम बाईपुर थाना सिकंदरा आगरा (उ.प्र.)।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH