प्रदेश में नही थम रहा है कोरोना का कहर , बुधवार को फिर मिले इतने नए संक्रमित - मेडिकल बुलेटिन जारी ,,
छत्तीसगढ़ , 26-11-2020 4:33:59 PM
रायपुर 26 नवम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है।प्रदेश में अब तक 02 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं , वही बुधवार को भी 1877 नए मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर किया है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 22815 हो गए हैं।
बुधवार देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक दुर्ग से 134 , राजनांदगांव से 160 , बालोद से 91 , बेमेतरा से 51 , कबीरधाम से 43 , रायपुर से 195 , धमतरी से 50 , बलौदाबाजार से 95 , महासमुंद से 78 , गरियाबंद से 39 , बिलासपुर से 133 , रायगढ़ से 178 , कोरबा से 157 , जांजगीर-चांपा से 122 , मुंगेली से 36 , जीपीएम से 08 , सरगुजा से 49 , कोरिया से 14 , सूरजपुर से 67, बलरामपुर से 23 , जशपुर से 21 , बस्तर से 28 , कोंडागांव से 37, दंतेवाड़ा से 18 , सुकमा से 04 , कांकेर से 24 , नारायणपुर से 02 , बीजापुर से 13 और अन्य राज्य 07 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
वही बुधवार को कुल 11 कोरोना से मौतें हुई हैं।
छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 229203 संक्रमित मिले है,जिसमें 201744 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है जबकि 2783 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है और शेष 22815 मरीजों का उपचार जारी है।














