छत्तीसगढ़ - चिकन की सब्जी को लेकर दो भाईयों में चला चाकू , दोनो की हालत गंभीर

रायपुर , 13-04-2025 2:13:51 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - चिकन की सब्जी को लेकर दो भाईयों में चला चाकू , दोनो की हालत गंभीर

रायपुर 13 अप्रैल 2025 - गुढियारी थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई जब घर में बने चिकन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात चाकूबाजी तक पहुंच गई। इस हिंसक झगड़े में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती हैं।

जानकारी के अनुसार, गुढियारी निवासी अजय मिरी (बड़ा भाई) और साहिल मिरी (छोटा भाई) के बीच चिकन के बंटवारे को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अजय ने गुस्से में आकर साहिल पर चाकू से हमला कर दिया। घायल साहिल ने भी अजय को चाकू मार दिया। पड़ोसियों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों भाइयों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही गुढियारी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ एक-दूसरे पर जानलेवा हमले और मारपीट की धाराओं में FIR कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों में पहले भी घरेलू बातों को लेकर कहासुनी होती रही है, लेकिन इस बार मामला खून-खराबे तक पहुंच गया। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत

जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली

सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला

सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त

सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH