छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में एक महिला की मौत

रायपुर , 13-04-2025 11:47:32 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में एक महिला की मौत

रायपुर 13 अप्रैल 2025 - राजधानी से लगे सांकरा में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें महिला की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि दूसरे बच्चे को भी मामूली चोट आई है. यह हादसा सांकरा से सिमगा की अंडरब्रिज विहीन सिक्स लाइन पर हुआ।

राहगिरों से घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल बच्चों को तुरंत ईलाज के लिए अस्पताल भेजा और मर्ग कायम कर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

यह हादसा तब हुआ जब महिला अपने दो बच्चों के साथ रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी. जैसे ही वह सांकरा स्थित दिलबाग के सामने से सर्विस रोड से सिक्स लाइन की ओर बढ़ी, तभी टाटीबंध की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उसे अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई और बच्चे घायल हो गए।

ग्रामीणों का कहना है कि जब सिक्स लेन का निर्माण नहीं हुआ था, तब इस मार्ग पर हादसों की संख्या बहुत कम थी. लेकिन सिक्स लेन बनने के बाद से यह सड़क एक “खूनी लाइन” में तब्दील हो गई है. सांकरा से सिल्तरा तक की सिक्स लाइन के पूर्व और पश्चिम दिशा में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां और गांव स्थित हैं, जिससे प्रतिदिन हजारों मजदूर और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर इस सिक्स लेन को पार करते हैं. अंडरब्रिज की कमी के कारण यह लोग लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH