जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के फर्नेश में ब्लास्ट , 15 मजदूर आये चपेट में

जांजगीर चाम्पा , 13-04-2025 12:42:09 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के फर्नेश में ब्लास्ट , 15 मजदूर आये चपेट में

जांजगीर चाम्पा 13 अप्रैल 2025 - इस वक्त जांजगीर चाम्पा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में आज शाम लगभग 5 बजे एक भयानक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक रोज की तरह मजदूर और कर्मचारी प्लांट के भीतर काम कर रहे थे इसी दौरान अचानक फर्नेस में ब्लास्ट हो गया जिसकी चपेट में आने से 15 मजदूर और कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। इनमें से कुछ कर्मचारियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

इस घटना के बाद प्लांट के भीतर हड़कंप मच गया। और आनन फानन में सभी झुलसे लोगों को रायपुर के नारायणा अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला मौके पर पहुंचे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्लांट प्रबंधन से पूरी जानकारी ली।

हादसे में घायलों में सुरेश कुमार चंद्रा, अनूप चतुर्वेदी, दूज राम चंद्रा, प्रसन्न जीत राय, नीरज सिंह, उदय शंकर ओझा, बृज किशोर यादव, रमेश सूर्यवंशी, शंकर यादव, राजेंद्र कुमार, शिव कुमार केवट, सरकार सिंह और राजेश प्रजापति शामिल हैं।

SP विवेक शुक्ला ने बताया कि प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में आज शाम फर्नेस में विस्फोट हुआ है, जिसमें कंपनी के 13 अधिकारी एवं कर्मचारी के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। इस पर हमारे द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रवाना किया गया है। 

घटनास्थल की इंडस्ट्रियल सेफ्टी इंस्पेक्टर और FSL अधिकारी से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद घटनास्थल को सील कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी की मृत्यु की कोई सूचना नहीं है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH