छत्तीसगढ़ - इन 10 जिलों में 03 घंटे के लिए अलर्ट , तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना

रायपुर , 12-04-2025 8:13:00 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - इन 10 जिलों में 03 घंटे के लिए अलर्ट , तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना

रायपुर 12 अप्रैल 2025 - छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है. आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी के साथ बारिश की आशंका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रायपुर द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, प्रदेश के 10 जिलों में अगले तीन घंटे के भीतर तेज आंधी और बारिश हो सकती है. इसके मद्देनजर विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

बस्तर, दंतेवाड़ा, गरियाबंद, कोंडागांव और नारायणपुर जिलों में अगले तीन घंटों के भीतर मध्यम गरज-चमक और बारिश के साथ 40 से 50 Kmph प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है. यह अलर्ट आज 12 अप्रैल की शाम 05 बजे जारी किया गया है, जिसकी वैधता शाम 11 बजे रात तक है।

बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, सूरजपुर और सरगुजा जिलों में भी हल्की गरज-चमक और बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं. यह चेतावनी भी 12 अप्रैल को 3:30 बजे जारी हुई है और 6:30 बजे तक प्रभावी रहेगी. तीन जिलों में बारिश का अलर्ट प्रदेश के तीन के जिलों लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। धमतरी, गरियाबंद और कांकेर में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 1.5 किलोमीटर तक विस्तारित है. एक पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व और 26 डिग्री उत्तर में स्थित है. वहीं पश्चिमी राजस्थान से तटीय तेलंगाना तक द्रोणिका 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है. वहीं उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश से बंगलादेश तक एक और द्रोणिका 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. अगले दो दिनों बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH