वयस्क महिला अपनी मर्जी से कहीं और किसी के भी साथ रहने के लिए स्वतंत्र है - दिल्ली हाईकोर्ट ,,

देश , 26-11-2020 5:43:50 AM
Anil Tamboli
वयस्क महिला अपनी मर्जी से कहीं और किसी के भी साथ रहने के लिए स्वतंत्र है - दिल्ली हाईकोर्ट ,,
नई दिल्ली 26 नवम्बर 2020 - दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में कहा है कि एक वयस्क महिला अपनी मर्जी से कहीं और किसी के भी साथ रहने के लिए स्वतंत्र है. दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट में एक युवती के परिवार ने अपनी बेटी को पेश करने के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगाई गई थी. कोर्ट ने इसी मामले की सुनवाई में अपना फैसला सुनाया है. युवती के परिवार का दावा था कि वह गायब हो गई है. लेकिन इस मामले में खुद युवती ने कोर्ट के सामने पेश होकर बताया कि वह अपने परिवार और घर को छोड़कर अपनी मर्जी से आई है और फिलहाल शादी करके एक व्यक्ति के साथ रह रही है. युवती ने सेक्शन 164 के तहत अपना बयान भी दर्ज कराया है।

लड़की बोली अपनी मर्जी से घर छोड़ा ऐसे में जब कोर्ट ने पाया कि युवती गायब नहीं है बल्कि अपनी मर्जी से अपने पैतृक घर को छोड़कर किसी व्यक्ति के साथ शादी करके रह रही है तो उसने इस मामले में याचिका का निपटारा कर दिया. मामले को निपटाते हुए अदालत ने कहा कि कोई भी वयस्क महिला अपनी मर्जी से कहीं भी और किसी के भी साथ रहने के लिए स्वतंत्र है. मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पाया कि इस युवती की पैदाइश साल 2000 की है. यानी वह तकरीबन 20 साल की है, और वयस्क है. ऐसी स्थिति में परिजन उस पर अपना कोई भी फैसला थोपने के लिए दबाव नहीं डाल सकते हैं।

लड़की को बरगलाने का लगाया था आरोप परिवार की तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया था कि यह बच्ची 12 सितंबर से घर से लापता है. याचिका में परिजनों ने संदेह जताया था कि उसे कोई लड़का बहला-फुसलाकर ले गया है. कोर्ट ने इस मामले में जब पुलिस को जांच करने के आदेश दिए तो पता चला कि जिस लड़के पर लड़की के परिजनों ने शक किया, उन दोनों ने आपस में शादी कर ली है. शादी दोनों वयस्कों ने अपनी मर्जी से की है और लड़की ने इसको लेकर इकबालिया बयान भी दर्ज कराया है।

पुलिस को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश ऐसे में, जब जांच अधिकारी ने इन तमाम बातों की जानकारी दी तो कोर्ट ने आदेश जारी किया कि लड़की पर उसके परिजन घर वापस लौटने का कोई भी दबाव नहीं डालेंगे. इसके अलावा कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह लड़के के घर पर दोनों को लेकर जाएंगे, और उनके रहने की व्यवस्था की जाएगी. कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि लड़का और लड़की दोनों में से किसी के परिजन भी उनको धमकी देकर तंग ना करने पाएं. कोर्ट ने जांच अधिकारी को भी निर्देश दिए हैं कि इस मामले में वयस्क कपल को बीट कांस्टेबल का मोबाइल नंबर दिया जाए. कोर्ट ने पुलिस को कहा है कि आगे भी नजर रखने के लिए या कोई सहायता की जरूरत होने पर दंपति की सहायता की जाए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH