छत्तीसगढ़ - पंच ने की गांव में बैठ कर शराब पीने के लिए आहाता खोलने की मांग , दिया यह तर्क

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 12/04/2025 12:44:28 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पंच ने की गांव में बैठ कर शराब पीने के लिए आहाता खोलने की मांग , दिया यह तर्क

GPM 12 अप्रैल 2025 - गांव में जगह-जगह शराब पीने की बढ़ती घटनाओं और पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई के बीच अब पंचायत के पंच ने एक नया प्रस्ताव रखा है। पंच का कहना है कि जब शराब पीना कानूनी रूप से वैध है, तो गांव में एक निर्धारित और वैध 'अहाता' खोल देना चाहिए ताकि लोग व्यवस्थित तरीके से शराब पी सकें और पुलिस की अनावश्यक दखलअंदाजी से ग्रामीणों को राहत मिल सके।

पंच भोलाराम यादव का कहना है, "जब सरकार खुद शराब बेच रही है, तो पीने के लिए भी जगह उपलब्ध करानी चाहिए। लोग खुले में पीते हैं, पुलिस उन्हें पकड़ती है, कभी-कभी मारपीट भी हो जाती है। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। पुलिस की गश्त और रेड से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। आए दिन पुलिस गांव में पहुंचती है और खुली जगह पर  शराब पी रहे लोगों को पकड़ लेती है। कई मामलों में बिना सुनवाई के भी मारपीट और जुर्माना लगाया जाता है। 

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें बार-बार तंग किया जाता है, जबकि वे सिर्फ वही कर रहे हैं जो सरकार की नीतियों के तहत वैध है। पंच भोलाराम ने पंचायत की बैठक में बाकायदा यह प्रस्ताव रखा कि गांव में शराब पीने के लिए एक निर्धारित अहाता खोला जाए। उनका तर्क था कि इससे लोग सड़कों या खेतों में शराब पीने से बचेंगे और गांव का माहौल भी नियंत्रण में रहेगा।

इस प्रस्ताव को गांव के अन्य पंचों और कई ग्रामीणों का भी समर्थन मिला है। गांव के सरपंच सुरेश पटेल ने भी इस मुद्दे पर विचार करने की बात कही है। उनका कहना है कि यदि इससे गांव की व्यवस्था में सुधार आता है और पुलिस का अनावश्यक हस्तक्षेप कम होता है, तो इसे जिला प्रशासन के सामने रखा जा सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH