शादी के बाद भी युवती का प्रेमी के साथ चलता रहा चक्कर , बर्थडे के दिन हो गया बड़ा कांड

उत्तर प्रदेश , 11/04/2025 1:35:59 PM
Anil Tamboli
शादी के बाद भी युवती का प्रेमी के साथ चलता रहा चक्कर , बर्थडे के दिन हो गया बड़ा कांड

बागपत 11 अप्रैल 2025 - बागपत में बर्ड-डे पार्टी में जाने की बात कहकर प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की हत्या कर शव को संतोषपुर गांव के श्मशान में फेंक दिया ओर पहचान मिटाने के लिए आरोपियों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने प्रेमिका, उसके पति, बहन और पति के दोस्त को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया।

ट्योढ़ी गांव का रहने वाला सचिन शर्मा खेती बाड़ी करता था। उसका गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों को पता चला, तो उन्होंने पुत्री की शादी सिसाना गांव के एक युवक के साथ कर दी। शादी के बाद भी सचिन प्रेमिका से मिलता रहा। बताया जाता है कि 07 अप्रैल की शाम प्रेमिका सुमन ने सचिन को मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद सचिन परिजनों को यह कहकर घर से निकला कि जन्म दिन की पार्टी में जा रहा हूं, लेकिन वह अगले दिन भी वापस नहीं लौटा। उसका फोन भी बंद आता रहा।

इसके बाद परिजनों ने बड़ौत कोतवाली पर तहरीर दी। पुलिस ने नौ अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज करते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार की सुबह बागपत कोतवाली पुलिस को पता चला कि संतोषपुर बाघू गांव के श्मशान घाट में अधजला शव पड़ा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

ASP बागपत, एन.पी. सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ट्योढ़ी गांव के युवक सचिन की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने पति, बहन और पति के दोस्त के साथ मिलकर की। हत्या की वजह अवैध संबंध है। सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों द्वारा जलाई गई मृतक की बाइक भी बरामद कर ली गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH