छत्तीसगढ़ पुलिस ने बोर्ड परीक्षार्थियों और पालकों के लिए की चेतावनी जारी , की यह अपील

रायपुर , 11-04-2025 12:59:02 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ पुलिस ने बोर्ड परीक्षार्थियों और पालकों के लिए की चेतावनी जारी , की यह अपील

रायपुर 11 अप्रैल 2025 - रायपुर पुलिस ने हाल ही में एक गंभीर साइबर ठगी के कारनामों का खुलासा किया है। जिसमें शातिर ठग बच्चों और उनके पालकों को परीक्षा परिणाम में सुधार का झांसा देकर ठगने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले में साइबर ठग खुद को शिक्षा मंडल अधिकारी या अन्य शैक्षिक संस्थाओं के प्रतिनिधि बताकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं।

रायपुर पुलिस को मिली शिकायतों के अनुसार, ठग परीक्षा में नंबर बढ़ाने, बच्चों को पास कराने या कम्प्यूटर सिस्टम में डेटा बदलने का झूठा दावा करते हुए फीस या चार्ज के नाम पर बैंक खाता या यूपीआई डिटेल्स मांग रहे हैं। ये ठग खासकर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (CBSE) द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सक्रिय हो गए हैं, और परीक्षा परिणाम सुधारने के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने का प्रयास कर रहे हैं।

इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस ठगी से बचने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों को ऐसे ठगों से सावधान रहने और इस प्रकार की धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए हैं। साथ ही, पुलिस ने यह भी बताया है कि अगर किसी को ठगी का शिकार होने का संदेह हो, तो वह तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर सकता है।

पुलिस विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रकार के धोखाधड़ी के मामलों से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार के अवैध या संदिग्ध व्यक्तियों से संपर्क में आने से बचें। बता दें कि ऐसे ही कई मामले पिछले साल भी बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद सामने आए थे, जाहिर है कि ये ठग इसी समय सक्रिय हो जाते हैं। क्यों कि उन्हे इस बात का अहसास रहता है कि ज्यादातार छात्र अपनी परीक्षा परिणाम को लेकर काफी टेंशन में रहते हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH