छत्तीसगढ़ - गांव में जल संकट को देखते हुए युवती ने शादी से किया इनकार , शिव कुमार रह गया कुंवारा

रायपुर , 10-04-2025 10:26:58 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गांव में जल संकट को देखते हुए युवती ने शादी से किया इनकार , शिव कुमार रह गया कुंवारा

रायपुर 10 अप्रैल 2025 - अपार जल संपदा से परिपूर्ण रहने वाला छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण जल संकट से जूझ रहा है। प्रदेश के 5 जिलों को जल संसाधन विभाग की ओर से खतरनाक स्थिति का माना गया है। राज्य के कई गाँवों की स्थिति बहुत ही भयावह है। जिला मुख्यालयों के कई वार्डों में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। राजधानी रायपुर, जो कि स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल है, यहाँ भी कई वार्डों में जल संकट गहराया हुआ है

इसी भीषण जल संकट के बीच एक ऐसी खबर भी निकलकर सामने आई जिसने यह लिखने के लिए मजबूर कर दिया है कि ‘पानी नहीं तो शादी नहीं!’… राजस्थान के दूरस्थ गाँवों से तो ऐसी खबरें आती रहती हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नजदीक जब ऐसी खबर सामने आई तो हैरानी जरूर होती है। हैरान, परेशान और भविष्य की चिंता को और ज्यादा गहराने वाली खबर रायपुर जिले के आरंग तहसील में रींवा गाँव से आई है।

रींवा में जल संकट के चलते एक वैवाहिक रिश्ता टूट गया है। लड़की वालों ने पानी की समस्या को देखते हुए शादी से इंकार कर दिया है। वह भी तब की स्थिति में जब गाँव में जल जीवन मिशन का काम चल रहा है, बावजूद इसके लड़की वालों का यह भरोसा नहीं हुआ कि यहाँ से पानी की समस्या दूर हो जाएगी।

शिव कुमार (बदला हुआ नाम) का कहना है कि उसकी शादी तय हो गई थी। शादी की सारी तैयारियाँ भी हो चुकी थीं। लेकिन लड़की को गाँव में जल संकट की जानकारी मिली तो उसने अपने परिवार को मना कर दिया। शादी न टूटे इसके लिए मैंने घर में बोर खनन करवाया, लेकिन 400 फीट में भी पानी नहीं निकला। आखिरकार लड़की के परिवार वालों ने शादी से इंकार कर दिया।

जल संकट के चलते शादी टूटने की खबर सामने आते ही गाँव की समस्या और बढ़ गई है। पूर्व सरपंच दिलीप कुर्रे का कहना है कि यह क्षेत्र वर्षों से जल संकट से प्रभावित है। कांग्रेस सरकार में आरंग के विधायक रहे डॉ. शिवकुमार डहरिया मंत्री भी थे, बावजूद इसके गाँव की जल संकट की समस्या का निदान नहीं हो सका। नल जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम हुआ, लेकिन वह भी अधूरा पड़ा हुआ है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH