छत्तीसगढ़ - बदले जाएंगे सक्ती सहित कई जिलों के कलेक्टर ??, एक दो दिन में जारी हो सकती है लिस्ट..

रायपुर , 06-04-2025 3:35:16 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बदले जाएंगे सक्ती सहित कई जिलों के कलेक्टर ??, एक दो दिन में जारी हो सकती है लिस्ट..

रायपुर 06 अप्रैल 2025 - छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी की बड़ी चर्चा है। कुछ जिलों के कलेक्टर हटाए जाएंगे तो कुछ को अपग्रेड कर बड़े जिलों में पोस्ट किए जाएंगे। IAS की लिस्ट में दर्जन भर से अधिक नाम हो सकते हैं। इनमें आधा दर्जन के आसपास कलेक्टर होंगे। सूत्रों का कहना है कि लिस्ट लगभग तैयार है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा के बाद उनका अनुमोदन होना बचा है। मुख्यमंत्री चूकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे में व्यस्त थे, इसलिए कलेक्टरों के ट्रांसफर को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका।

ब्यूरोक्रेसी की चर्चाओं के अनुसार आजकल में कभी भी कलेक्टरों की लिस्ट जारी हो सकती है। दरअसल, 8 अप्रैल से 31 मई तक सुशासन तिहार चलेगा। इसमें भी सरकार व्यस्त हो जाएगी। लिहाजा, सरकार जिन जिलों में बदलाव करना जरूरी समझती होगी, वहां 8 अप्रैल से पहले आदेश जारी कर देगी। क्योंकि सुशासन तिहार प्रारंभ होने के बाद कलेक्टर बदलना मुनासिब नहीं होगा।

कलेक्टरों के ट्रांसफर इस बार ठोक बजाकर किया जाएगा। कलेक्टर या कलेक्टर बनने वाले रैंक के IAS अधिकारियों की पूरी कुंडली सामान्य प्रशासन विभाग ने तैयार कर लिया है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि कलेक्टरों की पोस्टिंग में उसे प्रायरिटी दी जाएगी, जिसकी छबि अच्छी होने के साथ रिजल्ट देना आता होगा। सरकार को प्राब्लम क्रियेट करने वाले और गांधीजी के प्रेमी अफसरों की जरूरत नहीं है। सरकार के करीबी अधिकारियों के अनुसार दुर्ग में अभिजीत सिंह और धमतरी में अविनाश मिश्रा को कलेक्टर बनाया गया। इसमें छबि को प्राथमिकता दी गई। अभी जो कलेक्टरों की लिस्ट निकलेगी, उसमें भी चाल-चलन और चरित्र को तवज्जो दिया जाएगा।

वैसे तो कलेक्टर, एसपी का ट्रांसफर विशुद्ध तौर से मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। मगर हो सकता है कुछ नेताओं के डिमांड पर कुछ जिलों में कलेक्टर बनाया जाए, मगर इसके लिए मापदंड यही रहेगा अच्छी छबि और रिजल्ट देने वाला अफसर हो, तभी सिफारिशों पर ध्यान दिया जाएगा।

बता दें, छत्तीसगढ़ में 33 जिले हैं। सरकार बदलने के सवा साल में इनमें से एक को छोड़ सभी जिले के कलेक्टर बदले जा चुके हैं। मुंगेली कलेक्टर राहुल देव पिछली सरकार के समय कलेक्टर बनाए गए थे और मुंगेली में अभी भी कंटीन्यू कर रहे हैं।

ब्रम्हानंद आज रात खोलेगा एकदम फ्रेश और युवा सटोरिये का राज..

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH