छत्तीसगढ़ में इस तारीख से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज , तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी

रायपुर , 06-04-2025 2:46:30 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज , तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी

रायपुर 06 अप्रैल 2025 - छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 8 अप्रैल से बादल छाने लगेंगे और 9-10 अप्रैल को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इससे पहले प्रदेश में तीन दिन तक भीषण गर्मी पड़ेगी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी के अनुसार, अप्रैल के दूसरे सप्ताह में यानी 8 अप्रैल से प्रदेश में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इसके चलते 9 और 10 अप्रैल के बीच राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के इस दौर से पहले अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में तेज़ी से वृद्धि दर्ज की जाएगी।

मौसम विशेषज्ञ गायत्री वीणा के अनुसार, 6 से 8 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा और आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी अपने चरम पर पहुंचेगी। कुछ क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि इन तीन दिनों में कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। यह स्थिति गर्मी को और ज्यादा महसूस कराएगी, जिससे लू जैसे हालात बन सकते हैं। 09 और 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के उत्तरी, मध्य और कुछ दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

ब्रम्हानंद आज रात खोलेगा एकदम फ्रेश और  युवा सटोरिये का राज..

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH