जांजगीर चाम्पा जिले की एक महिला सरपंच से छेड़खानी व जान से मारने का प्रयास , थाने में रिपोर्ट दर्ज ,,

जांजगीर चाम्पा , 26-11-2020 12:22:14 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले की एक महिला सरपंच से छेड़खानी व जान से मारने का प्रयास , थाने में रिपोर्ट दर्ज ,,
जांजगीर चाम्पा 25 नवम्बर 2020 - जांजगीर चाम्पा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंड्री की सरपंच के साथ आम सभा के दौरान गांव के आदतन शराबी के द्वारा जान से मारने की कोशिश की गई।

मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंड्री की वर्तमान सरपंच सीमा श्रीकांत ग्राम पंचायत में आम सभा की बैठक ले रही थी की बैठक के दौरान पूर्व सरपंच बाबूलाल पटेल के द्वारा आम सभा को प्रभावित करने का प्रयास किया।

बाबूलाल पटेल के द्वारा आम सभा को भंग कर सीमा श्रीकांत वर्तमान सरपंच पैंड्री के काम में बाधा पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी परंतु आम सभा का संचालन जब सफलतापूर्वक हो गया और सभी लोग अपने अपने घर चले गए तब सरपंच सीमा श्रीकांत ग्राम पंचायत में अकेली रह गई उनके साथ कुछ लोग रह गए।

तब गांव का आदतन शराबी खगेश्वर पटेल पिता कौशल प्रसाद पटेल ग्राम पंचायत में आकर सीमा श्रीकांत के साथ बदतमीजी करने लगा। जब सीमा श्रीकांत ने मना किया और उसे घर जाने को कहा । तब उसने उससे कहा कि चलो तुम्हें बाबूलाल पटेल बुला रहे हैं कह कर खींचने की कोशिश करने लगा।

सरपंच उससे हाथ छुड़ाकर अपने घर की ओर जाने लगी तब खगेश्वर पटेल भी पीछे पीछे आने लगा और उसे चाकू दिखाकर डंडे से प्रहार किया सीमा के साथ कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया इस बात से सरपंच पेंड्री सीमा श्रीकांत काफी घबरा गई और उन्होंने इसकी रिपोर्ट ऩवागढ थाने में दर्ज कराई है। 

महिला सरपंच का आरोप 

सीमा श्रीकांत सरपंच ने बताया कि मैंने इस बाबत शिकायत नवागढ़ थाने के अतिरिक्त जांजगीर पुलिस ने किया है परंतु मेरे पक्ष में कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है ।इसके पूर्व भी मैंने अनुसूचित जाति थाने के अतिरिक्त महिला थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन पूर्व सरपंच बाबूलाल पटेल के प्रभाव में आकर पुलिस मेरे प्रति कोई कार्यवाही नहीं कर रही है और अपराधियों को प्रश्रय दे रही है। अगर मुझे कुछ हो जाता है तो इसका जिम्मेदार बाबूलाल पटेल पूर्व सरपंच होगा महिला सरपंच ने बताया कि मुझे यहां तक की धमकी दी जाती है कि जिस तरह हाथरस कांड हुआ है वैसा ही तुम्हारे साथ भी हो सकता है।  

इस मामले में एस डी ओ पी दिनेश्वरी नंद ने बताया की महिला सरपंच की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रिपेयरिंग के दौरान AC के कंप्रेसर ब्लास्ट, हादसे में दो भाई बुरी तरह घायल
छत्तीसगढ़ - रिपेयरिंग के दौरान AC के कंप्रेसर ब्लास्ट, हादसे में दो भाई बुरी तरह घायल
जांजगीर चाम्पा - बलेरो और कार में जबरजस्त टक्कर, हादसे में दो लोगो की मौत और 09 घायल
जांजगीर चाम्पा - बलेरो और कार में जबरजस्त टक्कर, हादसे में दो लोगो की मौत और 09 घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
सक्ती - तश्वीर पर लगे दाग को तो मिटा दिए साहेब दामन पर लगे दाग को कैसे करोगे साफ??, जाग गई है सक्ती की जनता अब देना होगा हिसाब..
सक्ती - तश्वीर पर लगे दाग को तो मिटा दिए साहेब दामन पर लगे दाग को कैसे करोगे साफ??, जाग गई है सक्ती की जनता अब देना होगा हिसाब..
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH