छत्तीसगढ़ - पार्टी विरोधी कार्य करना ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष को पड़ा भारी , पार्टी से किया गया निष्कासित
रायपुर , 04-04-2025 1:42:25 PM
रायपुर 04 अप्रैल 2025 - ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक टंडन पार्टी से निष्कासित किए गए है। निष्कासन आदेश में लिखा गया है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेश अनुसार दीपक टण्डन, कार्यकारी अध्यक्ष-ब्लाक कांग्रेस कमेटी, बिलाईगढ़, जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़ को त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छः वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।















