छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा UPDATE , जताई यह संभावना

रायपुर , 04-04-2025 11:32:35 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा UPDATE , जताई यह संभावना

रायपुर 04 अप्रैल 2025 - राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम ने करवट ले ली है. पिछले कुछ दिनों से आसमान में छाए बादलों और कहीं-कहीं हो रही बारिश का असर अब रायपुर में भी साफ नजर आने लगा है. बीते पांच दिनों में दिन का तापमान करीब 8 डिग्री तक गिर चुका है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अभी उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश और उससे सटे ओडिशा के ऊपर ऊपरी हवा में चक्रवात बना हुआ है. इस सिस्टम के कारण समुद्र से लगातार नमी आ रही है, जिससे वातावरण में ठंडक बनी हुई है. शुक्रवार को भी राजधानी में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई है. बस्तर के नांगुर में 10 मिमी बारिश हुई, जबकि बिलासपुर में 1.6 मिमी और जगदलपुर में हल्की बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई

पेंड्रारोड में भी गुरुवार को हल्की बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. फिलहाल, मौसम ठंडा बना रहने की संभावना है और अप्रैल के पहले सप्ताह तक गर्मी से राहत बनी रहेगी. हालांकि रविवार के बाद तापमान में बढ़ोतरी के साथ फिर से गर्मी महसूस हो सकती है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH