छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों की लग गई लॉटरी , आज से सस्ती हुई शराब , नई आबकारी नीति लागू

रायपुर , 01-04-2025 2:40:14 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों की लग गई लॉटरी , आज से सस्ती हुई शराब , नई आबकारी नीति लागू

रायपुर 01 अप्रैल 2025 - छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। आज से प्रदेश में शराब की कीमतें कम हो गई है। प्रदेश में शराब की कीमत में करीब चार प्रतिशत तक सस्ता हो जाएगा। इससे हर बोतल पर 40 रुपए से 3 हजार रुपए तक दाम घट जाएंगे। इधर कई जगहों पर नई शराब दुकान खोलने को लेकर विरोध शुरू हो गया है।

दरअसल 03 मार्च को हुई साय कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दी गई थी। सरकार ने इस बैठक में साल 2025-26 की आबकारी नीति साल 2024-25 की तरह लागू करने का फैसला लिया था। साथ ही सरकार ने विदेशी शराब पर लगने वाला 9.5 प्रतिशत का आबकारी शुल्क को खत्म कर दिया था। बीतें दिनों आबकारी विभाग ने विदेशी शराब की नई कीमतें जारी की थी। इसके मुताबिक रीटेल वाइन शॉप में अधिक बिकने वाली बोतलों में 20, 40, 150, 200 और 300 रुपए तक की कमी आई है।

बताया जा रहा है कि दूसरे राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में शराब की कीमतें ज्यादा था। जिस कारण से दूसरे राज्य में अवैध रूप से शराब की तस्करी होती थी। अवैध रूप से शराब की तस्करी के कारण राजस्व को घाटा होता था। ऐसे में सरकार ने शराब की कीमतों को कम करने का फैसला लिया था।

छत्तीसगढ़ सरकार की नई शराब नीति के तहत इस साल 67 नई शराब दुकान खोली जाएगी। अभी तक प्रदेश में 674 शराब दुकानें संचालित की जा रही हैं, जिसमें प्रीमियम शॉप भी शामिल हैं, जहां महंगी और इंपॉर्टेंट शराब बेची जाती है। सरकार ने 67 नई शराब दुकानों के लिए सभी जिलों से प्रस्ताव भी मंगा लिए हैं।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH