प्रसिद्ध ज्योतिषी ने तीन बच्चो की माँ को बनाया हवस का शिकार , FIR के बाद हुआ गिरफ्तार

देश , 29/03/2025 4:17:52 PM
Anil Tamboli
प्रसिद्ध ज्योतिषी ने तीन बच्चो की माँ को बनाया हवस का शिकार , FIR के बाद हुआ गिरफ्तार

फगवाड़ा 29 मार्च 2025 - पंजाब के फगवाडा में पुलिस ने शनिवार को महिला के साथ रेप और ब्लैकमेल करने के आरोप में एक प्रसिद्ध ज्योतिषी अभिषेक रावल को गिरफ्तार किया है। रावल पर आरोप है कि उसने तीन बच्चों की मां के साथ पहले नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया और उसका वीडियो बना लिया। उसके बाद उसने वीडियो के जरिए महिला को ब्लैकमेल किया और यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि वह आरोपी की पत्नी की करीबी दोस्त है। इस घटना से पहले वह अभिषेक से भी पारिवारिक कार्यक्रमों में मिलती रहती थी। एक दिन अभिषेक ने आवाज बदलने वाले एप के माध्यम से उसे कॉल करके अपनी दुकान पर बुलाया। वहां पर उसने उसे नशीला पदार्थ खाने को दी। बेहोशी की हालत में उसका यौन शोषण किया और उसका वीडियो बना लिया। पीड़िता ने बताया जब उसे होश आया तो रावल ने उसे इस बात को किसी से भी न कहने की धमकी दी। उसने दावा किया कि उसके पास उसका वीडियो है।

इसके बाद रावल ने बच्चों को जान से मारने की धमकी और वीडियो वायरल करने की बात करते हुए कई जगहों पर यौन संबंध बनाए। पीड़िया ने आरोप लगाया कि होली के दिन भी उसके सख्त मना करने के बाद भी आरोपी ने फिर से उसके साथ मारपीट की। जब उसने ब्लैकमैलिंग का विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर उसका वीडियो ऑनलाइन लीक कर दिया।

पीड़िता ने दावा किया कि रावल ज्योतिष विद्या की आड़ में मासूम महिलाओँ की अश्लील तस्वीरें इकट्ठा करता था। उसने पुलिस से उसकी गतिविधियों की उच्च स्तरीय जांच करने का आग्रह किया और आरोप लगाया कि उसके पास आपत्तिजनक सामग्री वाले कई मोबाइल फोन हैं। इस बीच, फगवाड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे आगे की पूछताछ के लिए दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH