छत्तीसगढ़ - किसान के घर मे लाखो की डकैती , नकाबपोशों ने पिस्टल की नोक पर दिया वारदात को अंजाम

रायपुर , 28-03-2025 1:59:59 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - किसान के घर मे लाखो की डकैती , नकाबपोशों ने पिस्टल की नोक पर दिया वारदात को अंजाम

रायपुर 28 मार्च 2025 - राजधानी रायपुर में डकैती का सनसनीखेज मामला सामने आया है. केवराडीह गांव में आधी रात 6 से 7 नकाबपोश हथियारबंद डकैत एक किसान के घर में घुसे और परिवार वालों को बंधक बनाकर 6 लाख रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए. डकैती की वारदात से ग्रामीणों में डर का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, खरोरा थाना अंतर्गत केवराडीह गांव निवासी किसान राधेलाल भारद्वाज के घर आधी रात डकैती हुई है. डकैतों के पास पिस्टल और अन्य हथियार थे, जिनका डर दिखाकर उन्होंने किसान परिवार को धमकाया. विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट भी की गई, जिससे वे सहमे हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच जारी है. पुलिस इलाके में नाकेबंदी कर डकैतों की तलाश में जुटी हुई है. वहीं आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरे की भी पुलिस जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH