छत्तीसगढ़ - 01 अप्रैल से 40 रुपए तक सस्ती होगी शराब , मैकडवाल NO-1 की नही होगी बिक्री , नई आबकारी नीति लागू

रायपुर , 28-03-2025 11:59:14 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 01 अप्रैल से 40 रुपए तक सस्ती होगी शराब , मैकडवाल NO-1 की नही होगी बिक्री , नई आबकारी नीति लागू

रायपुर 28 मार्च 2025 - छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शराब की नई दरों की घोषणा कर दी है. विभाग का दावा है कि एक अप्रैल से शराब की कीमतों में 4 प्रतिशत की कमी आएगी, जिससे 1000 रुपये की बोतल पर ग्राहकों को 40 रुपये तक की राहत मिलेगी. हालांकि, पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की तुलना में छत्तीसगढ़ में शराब अभी भी महंगी बिकेगी।

बैगपाइपर व्हिस्की मध्यप्रदेश में 1250 रुपये में बिक रही है, तो छत्तीसगढ़ में इसकी कीमत 1800 रुपये होगी. इसी तरह बीरा ब्रांड की बीयर और मैकडॉवेल नंबर वन का क्वाटर छत्तीसगढ़ में नहीं बिकेगा।

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने थोक में शराब खरीदने के लिए रेट ऑफर जारी किए, जिससे शराब की सप्लाई कम कीमत पर सुनिश्चित की जा सके. 20 मार्च को रेट ऑफर खोला गया, जिसमें कंपनियों के साथ बातचीत कर समझौता किया गया. इसके बाद शराब की फुटकर दरें तय कर सभी जिलों के कलेक्टरों को सर्कुलर भेजा गया।

01 अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू होगी, जिसके तहत प्रदेश में शराब बिक्री होगी. आबकारी विभाग ने इस साल 67 नई शराब दुकानें खोलने का निर्णय लिया है. इस संबंध में कलेक्टरों से प्रस्ताव मांगे गए हैं. वर्तमान में प्रदेश में 674 शराब दुकानें संचालित हैं, जिनमें प्रीमियम शॉप्स भी शामिल हैं. लेकिन आबकारी विभाग के निर्णयों को लेकर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि कुछ चुनिंदा कंपनियों की शराब ही खरीदी जा रही है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH