छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी , हादसे में एक ब्यक्ति की मौत और चार घायल

रायपुर , 27-03-2025 11:17:33 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी , हादसे में एक ब्यक्ति की मौत और चार घायल

रायपुर 27 मार्च 2025 - गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे नवापारा पुल के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कपड़ा दुकान में जा घुसी. इस दर्दनाक हादसे में हंसराज कंसारी (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में शिवम ठाकुर (18), नवाब खोखर (55), मेहबूब खोखर (45) और मो. शकील (45) घायल हुए हैं. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त कार को थाने ले जाने लगी, तभी उग्र भीड़ ने क्रेन को रोककर कार में जमकर तोड़फोड़ की. आक्रोशित लोगों ने NH-130 पर बिजली के खंभे डालकर रास्ता जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई. करीब एक घंटे बाद पुलिस-प्रशासन की समझाइश के बाद जाम समाप्त हुआ।

कार चालक संतोष साहू (कुंडेल निवासी) हादसे के बाद मौके से भाग निकला और सीधे थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना के वक्त दुकान में मौजूद घायल मेहबूब खोखर ने बताया कि कार बहुत तेज गति से पुल पार कर आई और अनियंत्रित होकर दुकानों की ओर बढ़ गई. देखते ही देखते हंसराज कंसारी उसकी चपेट में आ गए और चार अन्य लोग घायल हो गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH