पति के मना करने के बाद भी पत्नी नही छोड़ रही थी प्रेमी का साथ , पति ने दोनो की करा दी शादी

उत्तर प्रदेश , 26/03/2025 6:53:17 PM
Anil Tamboli
पति के मना करने के बाद भी पत्नी नही छोड़ रही थी प्रेमी का साथ , पति ने दोनो की करा दी शादी

कबीरनगर 27 मार्च 2025 - उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर में चौंकाने वाली घटना हुई। यहां एक पति ने अपने पत्नी की उसके प्रेमी से शादी करा दी। यहीं नहीं पत्नी से हुए दो बच्चों को भी शख्स ने अपने पास ही रख लिया और पत्नी को प्रेमी के साथ नई जीवन की शुरुआत करने के लिए छोड़ दिया। मामला जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

जानकारी अनुसार धनघटा थाना क्षेत्र के कटार जोत गांव निवासी बबलू के बेटे कल्लू की शादी साल 2017 में गोरखपुर जिले के बेल घाट थाना क्षेत्र के भूलनचक गांव निवासी तौली राम की बेटी राधिका के साथ हुई थी।शादी के बाद सबकुछ बहुत अच्छा था। दोनों पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रह रहे थे। शादी के आठ सालों के दौरान उनके दो बच्चे भी हुए। बड़ा बच्चा सात साल का आर्यन और दो साल की बेटी शिवानी।

कल्लू अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता था। पति के घर पर नहीं होने के कारण राधिका की आंखें गांव के ही एक युवक से चार हो गई। दोनों के बीच लंबे समय से संबंध था। जब ये बात पति को पता चली तो उससे उसे समझाने की कोशिश की। पत्नी के नहीं मानने पर पंचायत हुई। पंचायत में पत्नी ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। ऐसे में पति ने पत्नी को सहर्ष प्रेमी को सौंप देने का फैसला किया। पति ने कहा कि वो प्रेमी से शादी कर ले।बच्चों को वो अपने साथ रखेगा और उन्हें पालेगा।

पत्नी बच्चे को छोड़ने को राजी हो गई। ऐसे में पहले पति-पत्नी कोर्ट गए नोटरी बनवाई और फिर मंदिर में पति ने पत्नी की उसके प्रेमी से शादी करा दी। मंदिर में दोनों ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई। गांव के सैकड़ों लोग इस अजीबोगरीब घटना के साक्षी बने।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH