छत्तीसगढ़ - अपने ही सरकार के इस फैसले के खिलाफ हुए विधायक और सांसद , CM से कर सकते है चर्चा

रायपुर , 26-03-2025 12:47:56 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अपने ही सरकार के इस फैसले के खिलाफ हुए विधायक और सांसद , CM से कर सकते है चर्चा

रायपुर 26 मार्च 2025 - प्रदेश में 01 अप्रैल से 67 नई शराब की दुकानें खुलने जा रही है। नई शराब दुकानों को लेकर चौतरफा विरोध के स्वर हैं। खबर है कि भाजपा के कुछ सांसद भी नई शराब दुकान खोलने के पक्ष में नहीं हैं। बताया गया कि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, और कुछ अन्य नेता इस सिलसिले में सीएम विष्णुदेव साय से चर्चा कर सकते हैं।

सरकार ने नए वित्तीय वर्ष में 67 नई देशी और विदेशी शराब दुकान खोलने जा रही है। ये शराब दुकानें उन इलाकों में खोली जा रही है जहां 30 किलोमीटर के आसपास कोई शराब दुकान नहीं है। आबकारी अफसरों का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए नई दुकानें खोली जा रही है।

प्रदेश में वर्तमान में 674 देशी, और विदेशी शराब की दुकानें हैं। नई दुकानें खुलने से संख्या बढक़र 741 हो जाएगी। ये दुकानें 01 अप्रैल से शुरू होंगी। शराब दुकान खोलने का भाजपा के अंदरखाने में ही विरोध शुरू हो गया है। रायपुर के अभनपुर इलाके में तीन नई शराब दुकानें खोली जा रही है। सूत्रों के मुताबिक नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल से संपर्क कर नई शराब दुकानों का विरोध किया है।

दुर्ग, जांजगीर-चांपा सहित अन्य जगहों पर भी कुछ इसी तरह के सिफारिशें सामने आई हैं। संसद का सत्र चल रहा है और सांसद दिल्ली में हैं। कहा जा रहा है कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई अन्य नेता इस मसले पर CM विष्णुदेव साय से चर्चा कर सकते हैं।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH