छत्तीसगढ़ - मोलभाव करने पर सब्जी विक्रेता को आया गुस्सा , ग्राहक को पटक कर उतारा मौत के घाट

रायपुर , 25-03-2025 6:52:49 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मोलभाव करने पर सब्जी विक्रेता को आया गुस्सा , ग्राहक को पटक कर उतारा मौत के घाट

रायपुर 25 मार्च 2025 - सब्जी खरीदने के दौरान मोल भाव को लेकर हुए विवाद में मर्डर हो गया है। दुकानदार ने ग्राहक को सिर के बल उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गई और अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। इस मामले में फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।

खमतराई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 22 मार्च के शाम 6 की है। करीब 50 साल का एक व्यक्ति रावाभाटा बंजारी मंदिर के पास सब्जी बाजार में आया। वहां पर रेशम उर्फ गोलू ढीमर ने सब्जी दुकान लगाई थी। व्यक्ति ने कुमड़ा उठाकर रेट पूछा। फिर वह मोलभाव कराने लगा। इस दौरान दुकानदार गोलू के साथ उसका विवाद हो गया।

गोलू ने उसे गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी। विवाद बढ़ने के बाद गोलू ने गुस्से में आकर व्यक्ति को मुक्के से मारना शुरू कर दिया। फिर उसने उसे सिर के बल जमीन पर उठाकर पटक दिया। जिस व्यक्ति का सिर फट गया और खून निकलने लगा। इस घटना के बाद आसपास लोगों ने फौरन पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गोलू ढीमर को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH