छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलवाते मयंक वर्मा और रवि देवांगन गिरफ्तार , पुलिस कर रही पूछताछ

रायपुर , 25-03-2025 3:35:58 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलवाते मयंक वर्मा और रवि देवांगन गिरफ्तार , पुलिस कर रही पूछताछ

रायपुर 25 मार्च 2025 - लखनऊ सुपर जायन्ट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के IPL मैच में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते 2 सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली थी कि डी. डी.नगर थाना क्षेत्रांतर्गत चंगोराभाठा स्थित महादेवा तालाब के पास 02 व्यक्ति मोबाईल के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे है।

जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर दोनो को पकड़ा गया। पूूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम मयंक वर्मा एवं रवि देवांगन निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर दोनों के द्वारा अपने मोबाईल फोन में लखनऊ सुपर जायन्ट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के IPL मैच में व्हॉट्सएप मैसेज के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया।

जिस पर आरोपी मयंक वर्मा एवं रवि देवांगन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 02 नग एप्पल कम्पनी का आईफोन एवं 01 नग स्मार्टफोन कुल कीमत लगभग 70,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 130/2025 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार सटोरियों में मयंक वर्मा पिता भूखन लाल वर्मा उम्र 29 वर्ष पता न्यू चंगोराभाठा अयोध्या नगर थाना डीडी नगर रायपुर और रवि देवांगन पिता कैलाश देवांगन उम्र 24 वर्ष पता श्रीराम नगर न्यु चंगोराभाठा, चंद्राकर किराना स्टोर्स के पास थाना डीडी नगर रायपुर शामिल है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH