छत्तीसगढ़ - इनकमटैक्स अफसर बन कर लूट करने गिरोह का पर्दाफाश , 05 आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव , 25/03/2025 9:26:01 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - इनकमटैक्स अफसर बन कर लूट करने गिरोह का पर्दाफाश , 05 आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव 25 मार्च 2025 - पुलिस ने फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के मास्टर माइंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. लूट का मास्टरमाइंड साजेन्द्र बघेल है, जो कोंडागांव का ही रहने वाला है. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की रकम, दो कार और 9 मोबाइल फोन सहित कुल 37.38 लाख रुपये की सामग्री जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार 23 मार्च को प्रार्थिया ने कोंडागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 मार्च को दोपहर 2:30 बजे चार व्यक्ति एक इनोवा कार क्रमांक CG 10 BM 3041 में उसके दुकान के पास पहुंचे. उन्होंने उसके पति अजय मानिकपुरी को कब्जे में रखा था और जबरन घर में घुसकर आलमारी से 5 लाख रूपये नगद, गल्ले में रखी रकम और घर में लगे कैमरे का DVR लूट लिया. साथ ही वहां काम कर रहे पुष्कर ठाकुर का मोबाइल भी छीन लिया।

घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा309 (4), 127 (2), 332 (ग) BNS के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. इस दौरान इनोवा कार की लोकेशन रायपुर में ट्रेस हुई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया. जब पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ किया तो उन्होंने बताया कि ग्राम बम्हनी निवासी साजेन्द्र बघेल के कहने पर उन्होंने घटना को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपियों में सुरेन्द्र कुमार कुर्रे (उम्र 29 वर्ष)  निवासी मराकोना, थाना सरगांव, जिला मुगेली लेखराम सिन्हा (उम्र 39 वर्ष) निवासी ग्राम पोस्ट बजन पुरी, जिला कांकेर प्रभदीप सिंह (उम्र 30 वर्ष) निवासी बिरगांव, रायपुर प्रियांक शर्मा (उम्र 22 वर्ष) निवासी हिमालियन हाईट्स, रायपुर और साजेन्द्र बघेल (उम्र 29 वर्ष) निवासी ग्राम बम्हनी, कोंडागांव शामिल है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH