छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खिलाते चंचल दास जयसिंघानी और गौतम आहूजा गिरफ्तार

रायपुर , 24-03-2025 7:34:24 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खिलाते चंचल दास जयसिंघानी और गौतम आहूजा गिरफ्तार

रायपुर 24 मार्च 2025 - आईपीएल (IPL) शुरू होते ही सट्टेबाजों की सक्रियता बढ़ गई है और ऑनलाइन सट्टेबाजी का जाल तेजी से फैल रहा है. रायपुर में पुलिस ने ऐसी ही एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है, जो मोबाइल के जरिए क्रिकेट और अन्य खेलों पर सट्टा संचालित कर रहे थे. पुलिस ने मौके से दो मोबाइल जब्त किए हैं, जिनमें सट्टेबाजी के सबूत मिले है।

जानकारी के अनुसार IG रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस को सट्टेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे. इसी दौरान 23 मार्च 2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि तेलीबांधा थाना क्षेत्र की गली नंबर 03 में स्थित गौतम डेली नीड्स के सामने दो व्यक्ति मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को पकड़ा. पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान चंचल दास जयसिंघानी (61 वर्ष) और गौतम आहूजा (21 वर्ष), दोनों निवासी तेलीबांधा, रायपुर के रूप में बताई. वेबसाइट के जरिए चला रहे थे सट्टा पुलिस ने जब उनके मोबाइल की जांच की, तो पाया कि वे unclebet9.com और kingdombook9.com नामक वेबसाइट पर आईडी बनाकर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे।

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन जब्त कर लिए. तेलीबांधा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं भारतीय दंड संहिता की धारा 111 (BNS) के तहत मामला दर्ज किया है.

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH