छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज , IMD ने जताई यह संभावना

रायपुर , 23-03-2025 7:53:12 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज , IMD ने जताई यह संभावना

रायपुर 23 मार्च 2025 - छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है. गर्मी के मौसम में भी बरसात जैसा नजारा देखने को मिल रहा है. बदली-बारिश के चलते गर्मी से भी राहत मिली है।

पिछले 24 घंटों में रायगढ़ जिले के कापू क्षेत्र में सबसे ज्यादा 51.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, वहीं 3 दिनों में बिजली गिरने से तीन लोगों की जान भी चली गई. मौसम विभाग ने आज बस्तर संभाग के कुछ जिलों और रायपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब कम हो रहा है. अगले 24 घंटों तक प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य रहेगा. लेकिन अगले चार दिनों में उत्तर छत्तीसगढ़, विशेषकर सरगुजा और आसपास के जिलों में दिन के तापमान में 5 से 6 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है. वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ने की संभावना है।

रायपुर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है. यहां दिन का तापमान 37 डिग्री और रात का तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. शनिवार को रायपुर में दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 22.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है।

माना क्षेत्र में भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम था, और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH