अपार्टमेंट में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , संचालिका सहित 05 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश , 19/03/2025 7:01:00 PM
Anil Tamboli
अपार्टमेंट में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , संचालिका सहित 05 लोग गिरफ्तार

नैनी 20 मार्च 2025 - उत्तर प्रदेश के नैनी में पुलिस ने लंबे समय से चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। नैनी पुलिस ने मानस विहार अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छापेमारी करते हुए संचालिका समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो नाबालिग लड़कियां भी शामिल है। इतना ही नहीं पुलिस ने फ़्लैट से आपत्तिजनक वस्तु, नशीली दवा सहित कई अन्य सामान बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए सभी लोगों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दोनों किशोरियों को संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

बता दें कि, नैनी क्षेत्र में एडीए कॉलोनी के पास मानस विहार अपार्टमेंट है। यहां एक महिला ने करीब दो साल से एक फ्लैट को किराए पर ले रखा था। वहां रोजाना अलग-अलग महिलाएं और लड़कियां आती-जाती थीं। युवक भी आते-जाते रहते थे। कभी-कभी कार सवार लोग भी फ्लैट में जाते थे और देर रात बाहर निकलते थे। फ्लैट में संदिग्ध गतिविधि को लेकर चर्चा स्थानीय लोगों में होती रहती थी। महिला के फ़्लैट पर संदिग्ध गतिविधियों को देखने वाले लोगों ने एक स्वयंसेवी संस्था को इसके बारे में बताया।

इसके बाद SP ने टीम गठित करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार रात को ही इंस्पेक्टर नैनी ने फोर्स के साथ फ्लैट में छापेमारी कर फ्लैट में मौजूद संचालिका, लड़कियों को पकड़ लिया गया। तलाशी में आपत्तिजनक वस्तु सहित अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि संचालिका नैनी की रहने वाली है। जबकि एक लड़की गोरखपुर और दूसरी सीतापुर की निवासी है। दो नाबालिग लड़कियां ग्रामीण क्षेत्र से यहां आती थीं। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वह प्रतिदिन तीन से पांच हजार रुपए तक कमाती थीं, जिसमें से आधा पैसा संचालिका रख लेती थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH