जांजगीर चाम्पा - युवती के परिजनों की पिटाई से प्रेमी की हुई मौत , आहत प्रेमिका लगाई फाँसी

जांजगीर चाम्पा , 19/03/2025 2:14:07 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - युवती के परिजनों की पिटाई से प्रेमी की हुई मौत , आहत प्रेमिका लगाई फाँसी

जांजगीर चाम्पा 19 मार्च 2025 - बिर्रा थाना क्षेत्र के डभराखुर्द गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

घटना 14 मार्च की है, जब होली के दिन युवक चित्रांशु पटेल की गांव में बेरहमी से पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल चित्रांशु पटेल को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 18 मार्च को उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद युवती ने भी आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती ने गांव के एक पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस ने इस मामले में भुवनेश्वर पटेल, दयाराम पटेल, मोहन पटेल, राज केंवट, कृष्णकुमार पटेल और दरसराम पटेल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है, जहां एक तरफ प्रेम प्रसंग के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई की गई, वहीं दूसरी तरफ उसकी मौत के बाद युवती ने भी अपनी जान दे दी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH