छत्तीसगढ़ - भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद , अगले तीन दिनों में बारिश की संभावना

रायपुर , 19-03-2025 11:30:41 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद , अगले तीन दिनों में बारिश की संभावना

रायपुर 19 मार्च 2025 - राजधानी समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 48 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद आगामी 3 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है. साथ ही 19 से 22 मार्च तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और मेघ गर्जन की गतिविधियां हो सकती हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 22 मार्च तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. रायपुर शहर में आज आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जहां अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान जगदलपुर में 38.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में एक द्रोणिका मध्य छत्तीसगढ़ से उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है. इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण-पूर्व ईरान और उसके आसपास समुद्र तल से 3.1 और 9.6 किमी ऊपर सक्रिय है, जिससे प्रदेश में मौसम परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं।

मौसम विभाग ने आज एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है. दो दिनों के बाद भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना बनी रहेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

जांजगीर चाम्पा - राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों की घायल होने की खबर

सक्ती - IPL में सट्टा खेलाते चंद्रेश राठौर और मुकेश अग्रवाल गिरफ्तार, भूपेंद्र राठौर से आईडी खरीद कर लगवा रहे थे दांव

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - नक्सलियों के बिछाए गए IED के चपेट में आकर एक इंस्पेक्टर सहित चार जवान शहीद

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH